Ashadh Month 2025: आषाढ़ महीने में खान-पान में क्या रखें सावधानी ? | Shailendra Pandey | Astro Tak
Ashadh Month 2025: हिन्दू पंचांग का चौथा महीना आषाढ़ का महीना है. यह संधि काल का महीना है, इसी महीने से वर्षा ऋतु की शुरुआत होती है. इस महीने में रोगों का संक्रमण सर्वाधिक होता है. इस महीने से वातावरण में थोड़ी सी नमी आनी शुरू हो जाती है. इस महीने को कामना पूर्ति का महीना भी कहा जाता है, इस मौसम में संक्रमण का खतरा काफी बढ़ जाता है. आषाढ़ माह में मानसून के कारण शरीर कमजोर हो सकता है, इसलिए सात्विक और पौष्टिक भोजन लें. ताजा फल, सब्जियां और दही का सेवन अधिक करें. मांसाहार और तैलीय खाद्य पदार्थों से बचें. यह शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखने का उत्तम तरीका है...तो आइए ऐसे में ज्योतिर्विद शैलेंद्र पांडेय जी से जानते हैं कि, आषाढ़ महीने में खान-पान में क्या सावधानी रखें ?...