चित्रगुप्त की पूजा कैसे करें और पूजा में किन बातों का रखें ध्यान | Shailendra Pandey | Astro Tak
Chitragupta Puja 2023: इस बार भाई दूज का त्योहार 15 नवंबर को मनाया जा रहा है. और इसी दिन भगवान चित्रगुप्त की जयंती भी मनाई जा रही है. चित्रगुप्त को यमराज का सहायक देव माना जाता है. चित्रगुप्त भगवान हर व्यक्ति के कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं. कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भगवान चित्रगुप्त की पूजा की जाती है. हिंदू धर्म में चित्रगुप्तजी की पूजा का विशेष महत्व है...आइए ज्योतिर्विद शैलेंद्र पांडेय जी से जानते हैं कि, चित्रगुप्त की पूजा कैसे करें और पूजा में किन बातों का ध्यान रखें...