Devshayani Ekadashi Ka Mahatva: देवशयनी एकादशी का क्या है महत्व ? । Shailendra Pandey | Astro Tak | Tak Live Video

Devshayani Ekadashi Ka Mahatva: देवशयनी एकादशी का क्या है महत्व ? । Shailendra Pandey | Astro Tak

Lord Vishnu actually go to sleep on Devshayani Ekadashi 2026: आषाढ़ शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी सनातन धर्म की अत्यंत महत्वपूर्ण एकादशी मानी जाती है. मान्यता है कि इस दिन से भगवान विष्णु चार माह के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं और इसी के साथ चातुर्मास का शुभारंभ होता है. लेकिन क्या वास्तव में भगवान सो जाते हैं ? शास्त्रों के अनुसार यह "योगनिद्रा" सृष्टि संचालन की एक दिव्य अवस्था है, ना कि सामान्य नींद. इस अवधि में मांगलिक कार्यों पर विराम लगाया जाता है और साधना, भक्ति, जप, तप तथा आत्मचिंतन का विशेष महत्व बढ़ जाता है. जानिए देवशयनी एकादशी का आध्यात्मिक रहस्य, भगवान विष्णु की योगनिद्रा का वास्तविक अर्थ, चातुर्मास का महत्व और इस दिन किए जाने वाले उपायों से मिलने वाले पुण्य एवं शुभ फलों के बारे में. जो व्यक्ति श्रद्धा से देवशयनी एकादशी का व्रत और पूजन करता है, उसे भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होने की मान्यता है...तो आइए ऐसे में ज्योतिर्विद शैलेंद्र पांडेय जी से जानते हैं कि देवशयनी एकादशी का क्या महत्व है ?...