Mahashivratri 2026 शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और सर्वार्थ सिद्धि योग में शिव पूजा ! TJ । Astro Tak
Mahashivratri Puja kaise karen 2026: हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर महाशिवरात्रि मनाई जाती है. इस साल 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह हुआ था. वहीं, ऐसी भी मान्यता है कि इस दिन सबसे पहला ज्योतिर्लिंग प्रकट हुआ था. शिव भक्त इस दिन को पर्व की तरह मनाते हुए उपवास करते हैं और महादेव व माता पार्वती की पूजा करते हैं. कुछ लोग मंदिरों- शिवालयों में जाकर शिवलिंग का जलाभिषेक भी करते हैं. महाशिवरात्रि पर रात के 4 प्रहर में पूजा करने का बहुत ज्यादा महत्व होता है. धार्मिक मान्यता है जो इन 4 प्रहर में शिव पूजा करते हैं उन्हें पूरे साल पुण्य का फल प्राप्त होता है...आइए ज्योतिर्विद डॉ श्रीपति त्रिपाठी जी से जानते हैं कि, महाशिवरात्रि पर कैसे करें शिवजी की उपासना |