Rules for Donation: राशिनुसार जानें क्या दान करें और क्या दान ना करें ?। Shailendra Pandey । Astro Tak
Rules for donation: सभी धर्मों में किसी गरीब या जरूरतमंद को दिये जाने वाले दान को अत्यंत ही कल्याणकारी और पुण्यदायी बताया गया है. सनातन परंपरा के अनुसार सतयुग में तप, त्रेतायुग में ज्ञान, द्वापरयुग में यज्ञ और कलयुग में दान को सर्वश्रेष्ठ बताया गया है. ऐसे में जीवन में जब कभी किसी की मदद का मौका मिले तो मदद करने से नहीं चूकना चाहिए, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दान करने के लिए भी अपने कुछ नियम होते हैं, जैसे किस आदमी को कब और क्या दान करना चाहिए. यदि आप नहीं जानते तो अगली बार किसी को दान देने से पहले दान से जुड़े इन नियमों का जरूर याद रखें....आइए ज्योतिर्विद शैलेंद्र पांडेय जी से राशिनुसार जानते हैं कि, क्या दान करें और क्या दान ना करें ?...