Mool Nakshatra Ka Mahatva: मूल नक्षत्र का ज्योतिष में महत्व । Shailendra Pandey। Astro Tak
Mool Nakshatra Effects । Importance of Moola Nakshatra in astrology: वैदिक ज्योतिष में मूल नक्षत्र को 27 नक्षत्रों में से एक अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रभावशाली नक्षत्र माना जाता है. यह नक्षत्र धनु राशि में स्थित होता है और इसका स्वामी केतु ग्रह है. मूल नक्षत्र का अर्थ है "जड़" या "मूल कारण". इस नक्षत्र में जन्मे जातक जीवन के गहरे रहस्यों को जानने, सत्य की खोज करने और परिस्थितियों की जड़ तक पहुंचने की क्षमता रखते हैं. मूल नक्षत्र व्यक्ति को आध्यात्मिकता, शोध, परिवर्तन और कर्मफल से जोड़ता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह नक्षत्र जीवन में बड़े बदलाव, नई शुरुआत और आत्मिक विकास का संकेत देता है...तो आइए ऐसे में ज्योतिर्विद शैलेंद्र पांडेय जी से जानते हैं कि मूल नक्षत्र का ज्योतिष में क्या महत्व है ?...