निष्कलंक महादेव का अद्भुत रहस्यलोक, यहां घंटों सागर में समाहित रहते हैं शिवलिंग | Astro Tak
Nishkalank Mahadev: गुजरात के भावनगर में कोलियाक तट से तीन किलोमीटर अंदर अरब सागर में स्थित है निष्कलंक महादेव का अनोखा मंदिर, इस मंदिर का इतिहास महाभारत काल से यानी द्वापर युग से जुड़ा है, महाभारत के समय में पांडवों ने कौरवों को मार कर युद्ध जीता था, लेकिन युद्ध समाप्ति के पश्चात पांडव यह जानकर बड़े दुःखी हुए की उन्हें अपने ही सगे-संबंधियों की हत्या का पाप लगा है, इस पाप से छुटकारा पाने के लिए पांडव, भगवान श्रीकृष्ण से मिले, जिन्होंने पांडवों से महादेव की तपस्या करने को कहा था...तो आइए इस वीडियो में देखते हैं निष्कलंक महादेव का अद्भुत रहस्यलोक, जहां घंटों सागर में समाहित रहते हैं शिवलिंग.