Latest Poetry सनम मर जाएगी रोते हुए.. | Sanam Khan | Shayari | Mike ke Lal | Sahitya Tak
तेरी ज़िंदगी से रुख्सत होते हुए
सनम मर जाएगी रोते हुए... दुनिया में भारतीय भाषाओं के इस सबसे बड़े मेले साहित्य के महाकुम्भ 'साहित्य आज तक' लखनऊ में युवा कलाकारों के लिए 'माइक के लाल' मंच सजाया गया था. इसी महफ़िल में हमारे साथ जुडे थे 'सनम खान'. सनम ने इस प्रतिष्ठित मंच पर अपनी शायरी 'तेरी ज़िंदगी से रुख्सत होते हुए'.. पढ़ सभी का दिल जीत लिया. इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी साहित्य तक के सभी डिजीटल मंच पर एक साथ किया गया था. 'साहित्य आजतक' लखनऊ में आयोजित साहित्य तक- माइक के लाल' के तहत ओपन माइक में पढ़ी गई उन रचनाओं को यहां भी प्रसारित किया जा रहा है. प्रतिभाओं को मंच दिलाने की साहित्य तक की इस मुहिम से जुड़े रहिए, और हर दिन यहीं, इसी वक्त सुनिए माइक के लाल की उम्दा प्रस्तुतियां.