Akshaya Tritiya 2025 Daan : अक्षय तृतीया यानी वह त्योहार जो हमें हमारे कर्मों का अक्षय फल प्रदान करता है। इसलिए पौराणिक मान्यताओं में ऐसा माना जाता है कि इस दिन हमें सत्कर्म करने चाहिए जो कि हमें अक्षय पुण्य प्रदान करते हैं और ऐसे पुण्य से हमारा जीवन सुख और शांति से व्यतीत होता है। शास्त्रों में अक्षय तृतीया पर खरीदारी करने का जितना महत्व माना गया है और उतना ही महत्च इस दिन दान करने का भी बताया गया है। इस दिन जरूरतमंदों को दान करने से हमें अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। आज हम आपको बता रहे हैं कि अक्षय तृतीया पर किन वस्तुओं का दान करना सबसे शुभ माना गया.......ज्योतिर्विद प्रवीण मिश्र जी से जानते हैं कि, अक्षय तृतीया पर करें इन चीजों का दान, जल्द बन जाएंगे धनवान..