Hairyali Teej 2026 | Hariyali Teej Date | Hariyali Teej Shubh Muhurat | Hairyali Teej Vrat Katha | 2026 Mein Hariyali Teej Kab Hai: हरियाली तीज हिंदू धर्म का एक अत्यंत पावन और शुभ त्योहार है, जिसे विशेष रूप से भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन की स्मृति में मनाया जाता है. यह पर्व श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है और सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है. धार्मिक मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी, जिसके फलस्वरूप उनका दिव्य मिलन हुआ. इसी कारण हरियाली तीज को अखंड सौभाग्य, सुखी वैवाहिक जीवन और मनोकामना पूर्ति का पर्व माना जाता है. इस दिन महिलाएं व्रत रखती हैं, शिव-पार्वती की पूजा करती हैं, झूला झूलती हैं और हरियाली के बीच इस त्योहार का आनंद लेती हैं. कहा जाता है कि श्रद्धा और भक्ति से की गई हरियाली तीज की पूजा से वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ता है, परिवार में सुख-समृद्धि आती है और कुंवारी कन्याओं को योग्य जीवनसाथी की प्राप्ति होती है. सावन की हरियाली और भक्तिभाव से भरपूर यह पर्व प्रकृति, प्रेम और आध्यात्मिकता का सुंदर संगम है...आइए ज्योतिर्विद शैलेंद्र पांडेय जी से जानते हैं कि हरियाली तीज का महत्व क्या है ?..