राशिनुसार जानें करवा चौथ पर किस रंग के वस्त्र करें धारण | Vanya Arya| Astro Tak | Tak Live Video

राशिनुसार जानें करवा चौथ पर किस रंग के वस्त्र करें धारण | Vanya Arya| Astro Tak

Karwa Chauth 2023: इस साल 1 नवंबर को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा. करवा चौथ के दिन महिलाएं दिन भर निर्जला व्रत रखती हैं और रात में चंद्र दर्शन करने के बाद ही अपना व्रत तोड़ती है. सुहागिन महिलाएं यह व्रत पति की दीर्घायु की कामना के लिए रखती हैं. सुहागिन महिलाएं इस दिन सोलह शृंगार कर शाम के बाद पूजा पाठ कर कथा भी सुनती हैं, जो व्रत के लिए अति शुभ माना जाता है. वहीं यदि आप करवा चौथ के दिन राशि के अनुसार खास रंग की साड़ी एवं चूड़ी पहनती हैं तो करवा चौथ का व्रत शुभ होता है और पति-पत्नी के बीच रिश्ते मजबूत होते हैं...तो आइए ज्योतिर्विद वान्या आर्या जी से राशिनुसार जानते हैं कि, करवा चौथ पर किस रंग के वस्त्र धारण करें...