Mangal Gochar in Meen Rashi: मंगल का मीन राशि में प्रवेश, जानें 12 राशियों पर असर | PM । Astro Tak | Tak Live Video

Mangal Gochar in Meen Rashi: मंगल का मीन राशि में प्रवेश, जानें 12 राशियों पर असर | PM । Astro Tak

Mangal Gochar in Meen Rashi । Mars Transit in Pisces 2026: 02 अप्रैल 2026 को मंगल मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं. 11 मई की दोपहर 12 बजकर 38 मिनट तक मंगल ग्रह मीन राशि में ही गोचर करते रहेंगे. उसके बाद मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे. मंगल एक पुरुष ग्रह है और यह दिन के समय अधिक प्रभावशाली होता है. साथ ही यह मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी हैं. शुभ मंगल व्यक्ति को शक्तिशाली और साहसी बनाता है. वहीं जन्मपत्रिका में मंगल अच्छी स्थिति में ना होने पर समाज के विरुद्ध कार्मों के लिये प्रेरित करता है. मंगल वैसे तो सही मार्ग पर चलने वाला और सच्चाई का साथ देने वाला ग्रह है. लेकिन बुरे के साथ यह बुरा है. शरीर में नाभि के आस-पास का क्षेत्र मंगल का क्षेत्र माना जाता है. मंगल के मीन राशि में प्रवेश से विभिन्न राशियों पर इसका असर पड़ेगा, तो किस राशि पर इसका क्या असर होगा और इसके अशुभ प्रभावों से बचने के लिए आपको क्या उपाय करने चाहिए...आइए ज्योतिर्विद शैलेंद्र पांडेय जी से जानते हैं कि, मंगल का मीन राशि में प्रवेश होने से सभी 12 राशियों पर क्या असर होगा ?...