Tambe Ke Upay :तांबे की धातु को मंगल से जोड़कर देखा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रक्त संबंधी समस्याओं से बचाव के लिए तांबे का कड़ा धारण करना चाहिए। मंगलवार को तांबे से बनी वस्तुएं भी दान की जाती हैं। साथ ही तांबे की वस्तुएं धारण करने से आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होती है। मंगल को भूमिपुत्र माना जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार मिट्टी यानी धरती से निकली सभी वस्तुओं पर मंगल का प्रभाव माना जाता है। तभी मिट्टी के बर्तनों को मंगलवार के दिन दान करना शुभ माना जाता है। साथ ही जिन लोगों को क्रोध अधिक आता है, उन्हें मिट्टी के बर्तन में रखा जल ग्रहण करना चाहिए। घर में मंगल के सकारात्मक प्रभाव के लिए मिट्टी के गमले रखने चाहिए...तो चलिए ज्योतिर्विद शैलेंद्र पांडेय जी से जानते हैं कि, मंगल का धातु तांबे का ज्योतिष में क्या है महत्व और तांबे के कौन से प्रयोग बनाते हैं धनवान