Mangal: कुंडली में है मंगल खराब ? मंगल की इन 4 वस्तुओं का करें प्रयोग | Astro Tak | SJ | Tak Live Video

Mangal: कुंडली में है मंगल खराब ? मंगल की इन 4 वस्तुओं का करें प्रयोग | Astro Tak | SJ

Mangal Grah | Mangal Grah Ke Upay | Mangal Dosh | MangaL Dosh Ke Upay: मंगल को ग्रहों में सेनापति माना जाता है. शक्ति, ऊर्जा, आत्मविश्वास और पराक्रम का स्वामी है. इसका मुख्य तत्त्व अग्नि तत्व है और इसका मुख्य रंग लाल है. ताम्बा इसकी धातु है , और जौ इसका अनाज है. मंगलवार को तांबे से बनी वस्तुएं भी दान की जाती हैं. मंगल को भूमिपुत्र माना जाता है. पौराणिक मान्यता के अनुसार मिट्टी यानी धरती से निकली सभी वस्तुओं पर मंगल का प्रभाव माना जाता है. तभी मिट्टी के बर्तनों को मंगलवार के दिन दान करना शुभ माना जाता है. साथ ही जिन लोगों को क्रोध अधिक आता है, उन्हें मिट्टी के बर्तन में रखा जल ग्रहण करना चाहिए. घर में मंगल के सकारात्मक प्रभाव के लिए मिट्टी के गमले रखने चाहिए...तो चलिए ज्योतिर्विद शैलेंद्र पांडेय जी से जानते हैं कि, कुंडली में मंगल खराब है ? मंगल की इन 4 वस्तुओं का प्रयोग करें..