Speech Astrology । Remedies for Speech Problem: ज्योतिष शास्त्र में वाणी का विशेष संबंध द्वितीय भाव, बुध ग्रह और देवी सरस्वती की कृपा से माना जाता है. किसी व्यक्ति की बोली, संवाद शैली, भाषण कला और शब्दों का प्रभाव उसकी कुंडली में स्थित ग्रहों से प्रभावित होता है. यदि बुध ग्रह मजबूत हो तो व्यक्ति की वाणी मधुर, प्रभावशाली और आकर्षक होती है, जबकि अशुभ ग्रहों के प्रभाव से बोलचाल में कठोरता या विवाद की स्थिति बन सकती है. ज्योतिष के अनुसार वाणी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि भाग्य निर्माण का भी महत्वपूर्ण आधार है. जानिए कुंडली में वाणी के योग, बुध ग्रह का प्रभाव और ऐसे ज्योतिषीय उपाय जो आपकी वाणी को प्रभावशाली एवं सकारात्मक बना सकते हैं...तो आइए ऐसे में ज्योतिर्विद शैलेंद्र पांडेय जी से जानते हैं कि वाणी का ज्योतिष से क्या संबंध है ?...