How many days will Navratri be celebrated 9 or 10 days । Shardiya Navratri 2025 । Shardiya Navratri 2025 Day 1st: आदिशक्ति की उपासना का पावन पर्व नवरात्रि 22 सितंबर से है. नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विशेष पूजा का विधान है. नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना के साथ ही मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है. मां दुर्गा की साधना भक्तों को शक्ति और आत्मबल प्रदान करती हैं. सनातन धर्म में आश्विन माह का खास महत्व है. यह महीना जगत की देवी मां दुर्गा को समर्पित होता है. इस महीने में पितृ पक्ष और शारदीय नवरात्रि मनाई जाती है. कृष्ण पक्ष में श्राद्ध और तर्पण किया जाता है. वहीं, शुक्ल पक्ष में शारदीय नवरात्रि मनाई जाती है. शारदीय नवरात्रि के दौरान जगत जननी मां दुर्गा और उनके रूपों की पूजा की जाती है...तो आइए ज्योतिर्विद शैलेंद्र पांडेय जी से जानते हैं कि, इस बार दस दिन की नवरात्रि क्यों है, जानें महत्व और पूजा का शुभ समय...