Surya Gochar: सिंह राशि वालों के लिए सूर्य आपकी कुंडली के पहले भाव के स्वामी हैं और सूर्य का कन्या राशि में गोचर दूसरे भाव में होगा...इस समय पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, जैसे घर के सदस्यों से मतभेद या पैसों की कमी महसूस होना..करियर के क्षेत्र में भी आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है, जिससे वरिष्ठ अधिकारियों से बहस या कहासुनी होने की संभावना है...बिज़नेस में इस समय प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है और कुछ नुकसान भी हो सकता है...वहीं, पारिवारिक तनाव के कारण जीवनसाथी से भी अनबन हो सकती है...आईए प्रवीण मिश्र से जानते हैं सूर्य का कन्या राशि में गोचर, जानें सिंह राशि वालों पर क्या होगा असर...