गंगा नदी अपने विशेष जल और इसके विशेष गुण के कारण मूल्यवान मानी जाती है, इसका जल अपनी शुद्धता और पवित्रता को लम्बे समय तक बनाये रखता है, माना जाता है कि गंगा का जन्म भगवान विष्णु के पैरों से हुआ था, साथ ही यह शिव जी की जटाओं में निवास करती हैं, गंगा स्नान, पूजन और दर्शन करने से पापों का नाश होता है, व्याधियों से मुक्ति होती है, जो तीर्थ गंगा किनारे बसे हुए हैं, वे अन्य की तुलना में ज्यादा पवित्र माने जाते हैं...तो आइए ऐसे में ज्योतिर्विद शैलेंद्र पांडेय जी से जानते हैं कि, क्या है गंगा नदी की महिमा ? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व...