जुड़वां बच्चों की जन्म कुंडली (Birth Horoscope) समान रहने के बाद भी भाग्य और भविष्य में इतना बड़ा अंतर क्यों रह जाया करता है ? ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में रुचि रखने वाले हर दिमाग को यह सवाल अवश्य मथता होगा. तभी तो अपने देश में ज्योतिषाचार्यों से जितने भी सवाल पूछे जाते हैं उनमें अधिकतर यही होता है. यह वास्तविकता भी है कि जुड़वां बच्चों की जन्म कुंडली सरसरी तौर पर समान दिखती है और जन्म के समय में बहुत ज्यादा अंतर नहीं होता है. पर, भाग्य में अंतर होने के कारण दोनों के जीवन की दशा और दिशा अलग-अलग होती है.... तो आइए ऐसे में ज्योतिर्विद शैलेंद्र पांडेय जी से जानते हैं कि, जुड़वां बच्चे कब पैदा होते हैं ? जुड़वां बच्चों का माता-पिता के भाग्य पर क्या असर पड़ता है ?...