बच्चों पर किशोरावस्था में किस ग्रह का होता है प्रभाव ? | Shailendra Pandey | AstroTak | Tak Live Video

बच्चों पर किशोरावस्था में किस ग्रह का होता है प्रभाव ? | Shailendra Pandey | AstroTak

वैदिक ज्योतिष में चंद्र देव का महत्वपूर्ण स्थान है. चंद्र देव मन का प्रतिनिधित्व करने वाले हैं. ये माता, मन, मस्तिष्क, बुद्धिमता, स्वभाव, जननेद्रियों, खांसी जुकाम संबंधी रोगों के कारक हैं. इसके अलावा चंद्र देव व्यक्ति की भावनाओं पर नियंत्रण रखते हैं. चंद्र जल तत्व का ग्रह है. इसलिए सभी तरल पदार्थ चंद्र के प्रभाव क्षेत्र में आते हैं. चंद्रमा के मित्र ग्रह सूर्य और बुध हैं. इनका किसी भी ग्रह से शत्रुता का भाव नहीं है. चंद्रमा कर्क राशि के स्वामी हैं. वहीं चंद्र वृषभ राशि में उच्च स्थान प्राप्त करते हैं. चंद्र वृश्चिक राशि में होने पर नीच अवस्था में होते हैं. चंद्र का भाग्य रत्न मोती है. चंद्रमा मंगल, गुरु, शुक्र व शनि से सम संबंध रखते हैं...तो आइए ऐसे में ज्योतिर्विद शैलेंद्र पांडेय जी से जानते हैं कि, बच्चों पर किशोरावस्था में किस ग्रह का प्रभाव होता है ?...