लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पार्टियां आखिरी लकीर खींचने की तरफ हैं. ऐसे में कांग्रेस अपना घोषणापत्र जल्द से जल्द लाने की कोशिश में है. इसके लिए कांग्रेस कई ऐसी योजनाओं का वादा कर सकती है जो उनकी राज्य सरकारों में चलर रही हैं. साथ ही कुछ बड़े वादे भी किए जा सकते हैं. सूत्र बता रहे हैं कांग्रेस 450 रूपये में सिलेंडर, फ्री बस सुविधा की तरफ भी जा सकती है. वहीं अग्निपथ स्कीम को बंद करने का वादा भी घोषणापत्र में किया जा सकता है. कांग्रेस के घोषणा पत्र के फाइनल टच को लेकर Tak चैनल्स हेड मिलिंद खांडेकर ने कांग्रेस कवर करने वाली रिपोर्टर मौसमी सिंह से खास बात की है.