पंजाब और हरियाणा के किसान MSP सहित अन्य मांगों को लेकर 10 दिन से भी ज्यादा वक्त से प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं अब इसी बीच आंदोलन करने वाले किसान नेताओं के लिए राहत की बात सामने आई है. हरियाणा पुलिस की तरफ से किसान नेताओं पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (nsa) लागू करने के निर्णय को वापस ले लिया गया है.