Babu Lal Kharadi का खाट वाला ये Video क्यों हो रहा Viral | Rajasthan Politics | Udaipur | Viral Video | Tak Live Video

Babu Lal Kharadi का खाट वाला ये Video क्यों हो रहा Viral | Rajasthan Politics | Udaipur | Viral Video

राजस्थान के जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी एक बार फिर चर्चा में हैं। खराड़ी इस बार चारपाई पर बैठकर डांस करते नजर आए हैं। चारपाई के चारों तरफ पारंपरिक वेशभूषा पहने स्कूली बच्चे भी डांस कर रहे हैं। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।असल मे मंत्री खराड़ी रविवार को उदयपुर जिले की फलासिया पंचायत समिति के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर गए थे। इस अवसर पर बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृति प्रस्तुति दी। समारोह में छात्र-छात्राओं ने मोरिया नृत्य भी किया। छात्र-छात्राएं चारपाई के चारों ओर डांस कर रहे थे। डांस करते-करते मंच पर बैठे मंत्री के पास गए और उन्हें चारपाई पर बैठा लिया। इसके बाद चारपाई को हवा में उछाला। चारपाई पर बैठे मंत्री भी हाथ हिलाकर डांस करने लगे। मंत्री का ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। 


आपको बता दें कि आदिवासी क्षेत्र में परम्परागत तौर पर विवाह के अवसर पर दूल्हा-दुल्हन को चारपाई पर बैठाकर नृत्य करवाया जाता हैं।बता दें कि 15 दिन पहले ही बाबूलाल खराड़ी ने एक समारोह में बोलते हुए कहा था कि हम लोग मंत्री बन गए, इसका मतलब यह नहीं कि बड़े बाप की औलाद हैं। हम तो जनता के हैं। जनता के बीच रहेंगे। जनता बुलाती है। क्षेत्र के लोग बुलाते हैं। उनकी भी अपेक्षा होती है। इसलिए जनता के बीच हाजिर हुआ हूं। यही नहीं 19 दिन पहले भी भारत संकल्प यात्रा के शिविर की जनसभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूदगी में खराड़ी ने कहा था कि आप खूब बच्चे पैदा करो। प्रधानमंत्री मोदी जी आपका मकान बनवा देंगे। फिर तकलीफ किस बात की है।खराड़ी उदयपुर के झाड़ोल विधायक बने। इस बार पहली बार मंत्री बने हैं। चार बार के विधायक खराड़ी आज भी कच्चे मकान में कोटड़ा से 3 किलोमीटर दूर नीचला फला में रहते हैं। उनका घर आज भी केलूपोश का ही है। वे खुद खेती भी करते हैं। खराड़ी के दो पत्नियां हैं और आठ बच्चे हैं।