क्या सितारे बदलते हैं आपकी जिंदगी? क्या है इस विद्या का सच? Arvind Pant की 'ज्योतिष मंथन' | EP 884 | Tak Live Video

क्या सितारे बदलते हैं आपकी जिंदगी? क्या है इस विद्या का सच? Arvind Pant की 'ज्योतिष मंथन' | EP 884

‘ज्योतिष मंथन’ पुस्तक में लेखक ने वैदिक काल को आधार बनाकर सृष्टि कि उत्पत्ति से लेकर ऋतुओं, हवाओं, सूर्य के घोड़ों की मीमांसा करते हुए कल्प-युग, गृह-नक्षत्र आदि की गणना तो किया ही है, इनके महत्त्व और सिद्धांतों पर भी तार्किक चर्चा पृथक अध्यायों में की है. पुस्तक में लेखक ने भारतीय चिंतन, दर्शन और संस्कृति को बड़ी सार्थकता के साथ रखा है और बताया है कि वैदिक तथा वेदांग काल में जो कुछ भी ज्योतिष ज्ञान यहां के लोगों ने अर्जित किया, उसके पीछे क्या विज्ञान, कैसी सोच और कौन से यथार्थ थे. विशेष बात यह भी कि लगभग 30 वर्ष पूर्व ज्योतिष-मर्मज्ञ अरविन्द पंत की खो गई पांडुलिपी अब पुस्तक रूप में आपके सामने है.

***

आज की किताबः 'ज्योतिष मंथन'

लेखक: अरविन्द पंत

भाषा: हिंदी

प्रकाशक: सर्व भाषा ट्रस्ट

पृष्ठ संख्या: 234

मूल्य: सजिल्द: रुपए 499 | अजिल्द: रुपए 229


साहित्य तक पर 'बुक कैफे' के 'एक दिन एक किताब' में वरिष्ठ पत्रकार जय प्रकाश पाण्डेय से सुनिए उपरोक्त पुस्तक की चर्चा.