राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज जन्मदिन है. ऐसे में यह जानना कम रोचक नहीं है कि वे राष्ट्र के इस सबसे बड़े पद तक कैसे पहुंची. मुर्मु की जीवन- यात्रा उनकी सच्ची लगन, मेहनत और संयम की कहानी है. 'मैडम प्रेसिडेंट: द्रौपदी मुर्मु का जीवनवृत्त' उनके प्रेरणास्पद जीवन पर लिखा गया पहला विस्तृत व प्रामाणिक जीवन-वृत्त है, जो प्रेसिडेंट साहिबा के संघर्ष के दिनों और शुरुआती राजनीतिक सफ़र से लेकर अब तक की यात्रा का वर्णन करती है. राष्ट्रपति मुर्मु के जन्मदिन पर ऐसे में संदीप साहू की इस किताब की चर्चा सुनें.
**************
आज की किताबः 'मैडम प्रेसिडेंट: द्रौपदी मुर्मु का जीवनवृत्त'
लेखक: संदीप साहू
भाषा: हिंदी
विधा: नाॅन- फ़िक्शन
प्रकाशक: पेंगुइन स्वदेश
पृष्ठ संख्या: 224
मूल्य: 250
साहित्य तक पर 'बुक कैफे' के 'एक दिन एक किताब' में वरिष्ठ पत्रकार जय प्रकाश पाण्डेय से सुनिए उपरोक्त पुस्तक की चर्चा.