कथाकार चन्दन पाण्डेय की ये कहानियां तेज़ी से बदल रही इस दुनिया और उसके साथ ही बदल रहे मानवीय, पारिवारिक और सामाजिक संबंधों के समीकरणों को बेहद निर्मम तटस्थता से उघाड़ती हैं. संग्रह की शीर्षक कहानी ‘चोट’ में जो चोट है, वह अलग-अलग रूपों में संग्रह में शामिल सातों कहानियों में महसूस होती है. ये ऐसी चोट हैं, जो हममें से हर कोई या तो खा रहा है या किसी को दे रहा है.
****
आज की किताबः 'चोट'
लेखक: चन्दन पाण्डेय
भाषा: हिंदी
विधा: कहानी
प्रकाशक: राजकमल प्रकाशन
पृष्ठ संख्या: 151
मूल्य: 250
साहित्य तक पर 'बुक कैफे' के 'एक दिन एक किताब' में वरिष्ठ पत्रकार जय प्रकाश पाण्डेय से सुनिए उपरोक्त पुस्तक की चर्चा.