जिनके हाथों मोक्ष मिले, वो अछूत कैसे? Radhika Iyengar की Fire on the Ganges | EP 778 | Sahitya Tak | Tak Live Video

जिनके हाथों मोक्ष मिले, वो अछूत कैसे? Radhika Iyengar की Fire on the Ganges | EP 778 | Sahitya Tak

'Fire on the Ganges' श्मशान की परंपरा से जुड़े एक वर्ग की रोजमर्रा की वास्तविकताओं को दर्ज करने का अनूठा प्रयास है. यह पुस्तक वाराणसी में गंगा किनारे के ऐतिहासिक घाट पर गुजर-बसर कर रहे एक समुदाय के लोगों के संघर्ष और अस्तित्व, हानि और महत्वाकांक्षा, विश्वासघात और प्रेम की कहानियों के माध्यम से कभी-कभी दिल तोड़ने वाली, तो कभी-कभी प्रफुल्लित करने वाली घटनाओं का ऐसा तानाबाना रचती है जो प्राचीन परंपरा से परे अपनी जगह पाने के लिए संघर्ष कर रहा है.


**********


आज की किताबः 'Fire on the Ganges: Life among the Dead in Banaras'

लेखक: राधिका अयंगर

भाषा: अंग्रेज़ी

विधा: कथेतर | Non- Fiction

प्रकाशक: Fourth ( हार्पर काॅलिंस का उपक्रम)

पृष्ठ संख्या: 347

मूल्य: 599 रुपए


साहित्य तक पर 'बुक कैफे' के 'एक दिन एक किताब' में वरिष्ठ पत्रकार जय प्रकाश पाण्डेय से सुनिए उपरोक्त पुस्तक की चर्चा.