मैं बनना चाहती हूं, ऐसा पेड़... Hemant Deolekar का संग्रह 'हमारी उम्र का कपास' | EP 930 | Sahitya Tak | Tak Live Video

मैं बनना चाहती हूं, ऐसा पेड़... Hemant Deolekar का संग्रह 'हमारी उम्र का कपास' | EP 930 | Sahitya Tak

समुन्दर बचपन में बादल था

किताब बचपन में अक्षर

मां की गोद जितनी ही थी धरती बचपन में


हर पकवान बचपन में दूध था

पेड़ बचपन में बीज

चुम्मियां भर थी प्रार्थनाएं बचपन में


रिश्तेदार सारे बचपन में खिलौने थे

हर वाद्य बचपन में झुनझुना

हंसी की चहचहाहट भर थे गीत बचपन में


ईश्वर बचपन में मां था

हर एक चीज़ को मुंह में डालने की

जिज्ञासा भर था विज्ञान बचपन में

और हर नृत्य बचपन में तेरी उछल-कूद से ज्यादा कुछ नहीं था


******

आज की किताबः 'हमारी उम्र का कपास'

लेखक: हेमंत देवलेकर

भाषा: हिंदी

विधा: कविता

प्रकाशक: राधाकृष्ण प्रकाशन

पृष्ठ संख्या: 133

मूल्य: 199


साहित्य तक पर 'बुक कैफे' के 'एक दिन एक किताब' में वरिष्ठ पत्रकार जय प्रकाश पाण्डेय से सुनिए उपरोक्त पुस्तक की चर्चा.