महिला की नज़र से IPS की आंतरिक पड़ताल करती Manjari Jaruhar की 'मैडम सर' अब हिंदी में | EP- 877 | Tak Live Video

महिला की नज़र से IPS की आंतरिक पड़ताल करती Manjari Jaruhar की 'मैडम सर' अब हिंदी में | EP- 877

जीवन में अचानक आ पहुंचे एक मोड़ ने जब माता-पिता द्वारा निर्धारित की गई गृहिणी की भूमिका को ख़ारिज कर दिया, तब असामान्य मुश्किलों को पार करते हुए मंजरी देश की प्रतिष्ठित पुलिस सेवा में आनेवाली बिहार की पहली महिला बनीं. ‘मैडम सर’ उनकी पहली किताब है जिसकी पृष्ठभूमि में भागलपुर में अभियुक्तों को अंधा बनाने, 1984 के सिख-विरोधी दंगे, बिहार में लालू प्रसाद का शासनकाल जैसे महत्त्वपूर्ण प्रसंग हैं. यह एक ऐसी स्त्री द्वारा साहस, दृढ़ता और नेतृत्वकला का सबक़ है जिसने सहकर्मियों का अविश्वास और उपहास सहते हुए भी नए-नए रास्ते खोजे और सफलता पाई. यह कहानी आपको अपने सपने पूरे करने की प्रेरणा और असंभव ऊंचाइयां छूने की हिम्मत देगी.


आज की किताबः 'मैडम सर: बिहार की पहली आईपीएस अधिकारी की कहानी'

मूल किताब: 'Madam Sir: The Story of Bihar's First Lady IPS Officer'

लेखक: मंजरी जरुहार

अनुवाद: रंजना श्रीवास्तव

भाषा: हिंदी

विधा: संस्मरण

प्रकाशक: राजकमल प्रकाशन

पृष्ठ संख्या: 234

मूल्य: 325


साहित्य तक पर 'बुक कैफे' के 'एक दिन एक किताब' में वरिष्ठ पत्रकार जय प्रकाश पाण्डेय से सुनिए उपरोक्त पुस्तक की चर्चा.