सिर पर सेब गिरने भर से नहीं बने थे Newton! Vinod Kumar Mishra की आइजक न्यूटन | Newton's Law | EP1025 | Tak Live Video

सिर पर सेब गिरने भर से नहीं बने थे Newton! Vinod Kumar Mishra की आइजक न्यूटन | Newton's Law | EP1025

आमतौर पर लोग न्यूटन को गुरुत्वाकर्षण, प्रकाश, गति के नियमों आदि के लिए जानते हैं. उनके जीवन की एक घटना, जिसमें सेब उनके सिर पर गिरा था, अति लोकप्रिय है, जबकि सच्चाई यह है कि उनका जीवन असंख्य अद्भुत, रोचक घटनाओं से परिपूर्ण था और उनका व्यक्तित्व व कृतित्व दोनों बहुआयामी थे.

न्यूटन एक श्रेष्ठ वैज्ञानिक ही नहीं, एक महानायक भी थे. तीन सौ साल बाद आज भी उनके तमाम वैज्ञानिक सिद्धांत अमर है और विश्व का बच्चा-बच्चा उनसे अवगत है.

आइजक न्यूटन के जीवन के अन्य पहलुओं के बारे में लोग ज्यादा नहीं जानते. उदाहरण के तौर पर न्यूटन ने राजकीय दायित्व भी बखूबी निभाए और इसके दौरान लिए गए उनके निर्णयों में घोर सख्ती भी थी और पूरी वैज्ञानिकता भी. टकसाल के वार्डन के रूप में उन्होंने इंग्लैंड की मौद्रिक व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन किए जो आगे उदाहरण बने.

न्यूटन ने न केवल विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में अनुसंधान किए बल्कि वैज्ञानिक अनुसंधानों के लिए एक सशक्त आधार भी प्रदान किया. रॉयल सोसाइटी के अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल अभूतपूर्व था, जिसने न केवल यूरोप में वरन समस्त संसार में विज्ञान की अलख जगाई.


****


आज की किताबः आइजक न्यूटन: जीवन के रोचक प्रसंग

लेखक: विनोद कुमार मिश्र

भाषा: हिंदी

विधा: पर्यावरण/विज्ञान

प्रकाशक: साहित्य सदन

पृष्ठ संख्या: 160

मूल्य: हार्डबाउंड संस्करण 400 रुपये


साहित्य तक पर 'बुक कैफे' के 'एक दिन एक किताब' में वरिष्ठ पत्रकार जय प्रकाश पाण्डेय से सुनिए उपरोक्त पुस्तक की चर्चा.