दक्षिण भारत में पैदा हुई तारा शादी के तीन वर्ष बाद कितने सपनों और उम्मीदों के साथ अमेरिका पहुंचती है, पर वहां पाती क्या है? पति के रूप में पाश्चात्य सभ्यता में रंगे व्यक्ति से प्रेम की हर संभव कोशिशों के बाद भी जब हिंसा और उपेक्षा ही मिलती है और इसके बीच उसका अकेलापन बढ़ता है, तो वह अपने अंतस की तलाश में आगे बढ़ती है. अमेरिका में अपने प्रकाशन के साथ ही छा जाने वाला Veena Rao का उपन्यास Purple Lotus एक लड़की की ज़िंदगी की वह कहानी है, जिसे हर किसी को पढ़ना चाहिए. अपनी शैली, भाषा और कथानक के साथ सोचने के लिए बाध्य कर देने वाली कृति.
****
आज की किताबः Purple Lotus
लेखक: Veena Rao
भाषा: अंग्रेज़ी
विधा: उपन्यास
प्रकाशक: TreeShade Books
पृष्ठ संख्या: 252
मूल्य: 399
साहित्य तक पर 'बुक कैफे' के 'एक दिन एक किताब' में वरिष्ठ पत्रकार जय प्रकाश पाण्डेय से सुनिए उपरोक्त पुस्तक की चर्चा.