कल लगेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण. जानें भारत में सबसे पहले कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण और क्या है इसका समय?
सूर्य ग्रहण के बाद अब 8 नवंबर को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. ये साल 2022 का अंतिम चंद्र ग्रहण होगा.
भारत में ये चंद्र ग्रहण सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में दिखाई देगा.
भारत में पूर्ण चंद्र ग्रहण केवल पूर्वी भागों (कोलकाता, पटना, सिलीगुड़ी, ईटानगर, रांची और गुवाहाटी) में दिखाई देगा, जबकि आंशिक ग्रहण भारत के अधिकांश हिस्सों में दिखेगा.
वैसे तो चंद्र ग्रहण दोपहर को 01 बजकर 32 मिनट से लगेगा, लेकिन भारत में ग्रहण शाम 5:20 पर दिखना शुरू होगा और इसका समापन शाम 6:20 पर होगा.
ये चंद्र ग्रहण ग्रहण उत्तरी पूर्वी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और हिन्द महासागर में भी दिखेगा.
आपको बता दें, चंद्र ग्रहण मेष राशि और भरणी नक्षत्र में लग रहा है.